Showing posts with label प्यार. Show all posts
Showing posts with label प्यार. Show all posts

Thursday, April 29, 2010

तेरा जादू


दींन की सुध है न दुनिया की खबर है ,


पता नहीं मुझ पर ये किस बात का असर है ,


तिनक धिन धिन मेरा मन डोल रहा है,


देख तेरा जादू मेरे सर चढ़ कर बोल रहा है ,


मन को पंख लगा , मैं तेरे द्वार आया हूँ,


जीत के दिल तुम्हारा, मैं अपना दिल हार आया हूँ,


तेरे ही सुर में मेरा सुर भी बोल रहा है,


देख तेरा जादू मेरे सर चढ़ कर बोल रहा है

Thursday, November 26, 2009

नादान दिल

छोड़ मेरे नादान दिल अब,

फिर हो के आबाद क्या करना हैं,

जिसने भुला दिया है तुझको,

उसी को याद क्या करना है,

जो कल नही आई, आज भी नही आएगी,

झूठे वादों का ऐतबार क्या करना है,

ढूंढ लिया है मीत नया उसने,

अब तेर प्यार क्या करना है,

फेर ली है निगाहें तो उसके लिए,

एक आंसू भी बरबाद क्या करना है,

नहीं उसे तुझ से प्यार तो छोड़,

बार बार फ़रियाद क्या करना है।