Saturday, November 7, 2009

वफ़ा मर गई है



तुमने मुझे बुलाया तो होता,

सुना है तुम्हारी वफ़ा मर गई है,

न मातम किया, न आँसू बहाए

न अर्थी सजायी, न हमदम बुलाये ,

न नहलाया , न कफ़न पहनाया,

न दुशाला चढाया , न कन्धा लगाया ,

तुमने मुझे बुलाया तो होता ,

सुना है तुम्हारी वफ़ा मर गई है,

न चिता बनाई , न अग्नि दिखाई ,

न चौथा किया , न अस्तिआं बहाई ,

न पंडित बुलाया , न किर्या कराई।

तुमने मुझे बुलाया तो होता ,

सुना है तुम्हारी वफ़ा मुझे मालूम है॥

मुझे मालूम है तुमने क्या किया है ,

अपनी वफ़ा को दिल में ही दफना दिया है,

इक दिन देखना इक धुंआ सा उठेगा,

तुम्हारे दिल में मेरा प्यार फिर जी उठेगा

तुमने मुझे बुलाया तो होता,

सुना है तुम्हारी वफ़ा मर गई है




Saturday, October 10, 2009

प्यार का फूल है



खता करे गर कोई तो, सज़ा मिलना उसूल है ,

मेरी खता की कोई सज़ा दो , मुझे कबूल है,

तुम न बुलाओगी तो, न बोलूँगा मैं तुमसे,

ऐसा सोचती हो अगर, ये तुम्हारी भूल है,

कुछ तल्खिओं से प्यार मैला नहीं होता,

पोंछ दो ख्यालों से, ये बस वक्त की धूल है ,

सींचो तुम इसे अपनी मुस्कराहट से तो ये ,

फिर खिल उठेगा, ये प्यार का फूल है ।



Tuesday, September 29, 2009

बाँध लूँगा तुम्हे



तुम तब भी चली गई थी मुझे तनहा छोड़ कर ,

और कई दिनों तक बेचैन कर गई थी,

यूँ लगता था की सदीआं बीत गई है,

वक्त थम गया है, साँसें रुक गई हैं ,

तुम आज भी जा रही हो मुझे तनहा छोड़ कर ,

और ये भी जानती हो की तुम्हारे बिना ,

इक पल् भी नहीं काटना चैन से,

दिन ढलता नहीं रात गुज़रती नहीं ,

तुम्हारी राह देख देख नज़रें थकती नहीं,

जानता हूँ की तुम पास नहीं हो फिर भी ,

नज़रें हर दम बस तुम्हे ही ढूंढती हैं,

हर वक्त बस तुम्हारी कमी खलती है ,

इक टूटी हुई आस के सहारे साँस चलती है ,

जाने कब समझोगी तुम दर्द मेरा,

आ जाओ, तुम लौट के फिर आ जाओ,

देख लेना इस बार लौट के आओगी तो,

थाम लूँगा तुम्हे अपने आलिंगन में,

बाँध लूँगा तुम्हें प्यार के बंधन से,

और तुम्हें फिर कहीं जाने नहीं दूँगा ।

Saturday, September 5, 2009

कुछ कहना चाहता हूँ


न रहो मुझसे दूर अब तुम एक पल् के लिए भी ,


पास आओ मेरे, की मैं तुमसे कुछ कहना चाहता हूँ ,


मेरी आंखों में हैं , सोते जागते बस ख्वाब तुम्हारे,


मैं भी तुम्हारी नज़रों में हर दम रहना चाहता हूँ


पास आओ मेरे, की मैं तुमसे कुछ कहना चाहता हूँ ,


आ के बाँट लो तुम मेरी हर नन्ही सी खुशी भी ,


मैं तुम्हारा हर छोटा सा गम भी सहना चाहता हूँ,


पास आओ मेरे, की मैं तुमसे कुछ कहना चाहता हूँ ,


भर जाएगा तुम्हारा आँचल दुनिया भर की खुशियों से ,


बन कर आखरी आंसू मैं तुम्हारी आँख से बहना चाहता हूँ ,


पास आओ मेरे, की मैं तुमसे कुछ कहना चाहत हूँ


तोड़ कर सारे बन्धनों को तुम चली आओ मेरे पास ,


मैं अब उम्र भर बस तुम्हारे ही साथ रहना चाहता हूँ


पास आओ मेरे, की मैं तुमसे कुछ कहना चाहता हूँ ,

Friday, July 24, 2009

ले दूँ तुम्हारा नाम ?










पूछे कोई की वो
कौन है, जिसे मैं
बार बार याद करता हूँ ,
पूछे कोई की वो
कौन है , जिसका ख्याल
मेरे होटों पे मुस्कराहट छोड़ जाता है,
पूछे कोई की वो
कौन है, जिसकी तस्वीर
मैं आँखें मूंद कर देखता हूँ,
पूछे कोई की वो
कौन है, जिसका
मुझे इंतज़ार रहता है,

तुम ही कहो अब,
ले दूँ तुम्हारा नाम, या
चुप रहूँ अभी ,
और अगर किसी दिन,
खोल दिया राज़ नज़रों ने
तो क्या होगा?


Wednesday, July 22, 2009

अब लौट के आ जाओ


तुम क्या गई की पीछे पीछे ,
मेरी हँसी भी चल पड़ी ,
और कुछ दिन जब , मेरी हँसी
घर ना लौटी तो, उसे ढूँढने
मेरी मुस्कराहट भी चल पड़ी ,
तुम क्या गई की पीछे पीछे,
मेरे अल्फाज़ भी चल पड़े , और
कुछ दिन जब मेरे अल्फाज़ भी
घर ना लौटे तो, उन्हें ढूँढने
मेरी आवाज़ चल पड़ी,
सदीआं बीत गई हैं ,
ना तुम लौटी हो,
न मेरी हँसी ही लौटी है,
मुस्कराहट का भी कोई पता नही,
इतना शुक्र है
तुम्हारी ताज़ा यादों का,
मेरी आवाज़ लौट आई है,
मेरे अल्फाज़ भी लौट आए हैं ,
ताकि जो भी मिले,
उस से पूछूं तुम्हारा पता ,
फिर ढूंढूं तुम्हें,
हर गली में, हर मोढ़ पर,
जानाता हूँ की तुम लौट आओगी तो,
लौट आएगी मेरी हँसी,
और लौट आएगी मेरी मुस्कराहट भी,
ना जाने कितने दिन ये आँखें तरसेंगी,
और ना जाने,
कितने दिन ये आँखें बरसेंगी,
अब लौट के आ जाओ ,
लौट के आ भी जाओ.


Thursday, July 2, 2009

मिलन रेल की पत्त्रिओं का


रेल का सफर जब
अपने मुकाम पर पहुँचा तो
मैं रेल की दोनों पत्त्रिओं
के बीचों बीच आ गया ,
कुछ देर चलता रहा , चलता रहा
फिर गौर से देखा मैंने ,
वो दूर ........ बहुत दूर
जहाँ आसमान धरती से मिल रहा है
वहीं जहाँ दोनों दिशाएँ भी
आपस में मिल रही हैं ,
वहीं पर दोनों
रेल की पत्रिआं भी तो मिल रही हैं।


तुम भी पास आओ और देखो ,
बस यहीं से देखना
रेल की दोनों पत्त्रिओं का मिलन ।